फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छह महीने से बंद पड़ा केराकत तहसील का निर्माण, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केराकत। केराकत तहसील परिसर में 2.35 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा निर्माण कार्य छह महीने से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। काम बंद रहने के कारण तहसील परिसर में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे यहां आने वाले अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और दूरदराज से न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण हो जाना था तहसील परिसर में न्यायालय भवन, बाउंड्रीवाल, इंटरलॉकिंग मार्ग, वाहन गैरेज, साइकिल स्टैंड, वादकारी भवन, गार्द रूम, हवालात और कैंटीन समेत कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इनमें से कई कार्य अधूरे पड़े हैं, जबकि कुछ स्थानों पर निर्माण सामग्री बिखरी होने से लोगों को आवागमन में भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता दिनेश शुक्ला का कहना है कि निर्माण कार्य बंद होने से तहसील परिसर की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। अब तक 60 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है, जबकि लगभग 40 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी भी बाकी है।
विज्ञापन

लंबे समय से मशीनें और निर्माण सामग्री परिसर में निष्क्रिय पड़ी हुई हैं। सरकारी धन के उपयोग और निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लंबित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें