फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: अनुपात, औसत से जुड़े सवालों में उलझे परीक्षार्थी, वाराणसी में 12661 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 11 Jun 2026 05:42 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन लाभ-प्रतिशत, अनुपात और औसत से जुड़े प्रश्नों ने कई परीक्षार्थियों को उलझन में डाल दिया। समय कम पड़ने की शिकायत भी सामने आई। जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा में 44,064 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,661 अनुपस्थित रहे, जबकि शेष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
बिपिन बिहारी महिला इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी लाइन में लगे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के 50 केंद्रों पर पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन 28.5 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। यानी पंजीकृत कुल 44064 परीक्षार्थियों में से 12661 ने परीक्षा छोड़ी। हालांकि, परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को कठिन बताया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्न बेहद मुश्किल थे। प्रतिशत, दूरी-दिशा, लाभप्रतिशत, अनुपात और औसत से जुड़े सवाल हल करने में काफी समय लग गया।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया हिंदी, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान के करीब 120 प्रश्न पूछे गए। सामान्य ज्ञान में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म जैसे विषय शामिल थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में 15672 ने परीक्षा दी और 6360 ने छोड़ दी। दूसरी पाली में 15831 ने परीक्षा दी और 6201 ने छोड़ दी। दोनों ही पालियों में औसत 28.5 फीसदी ने परीक्षा छोड़ी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पेपर देने पहुंचे अभ्यर्थियों की केंद्र के बाहर गहन जांच की गई। शर्ट की बांह खुलवाकर, जूते उतरवाकर जांच होने के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद रेटिना और फिंगरप्रिंट स्कैन किया गया।

विज्ञापन

तीन दिन में 38 हजार से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा वाराणसी में भी 8 जून से 10 जून तक यह परीक्षा 6 पालियों में हुई। परीक्षा के लिए 1,32,192 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन तीनों दिन की परीक्षा में कुल 37976 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। कुल 93,616 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इसमें पहले दिन 13053, दूसरे दिन 12362 और अंतिम दिन 12561 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दिन भर कैंट रेलवे स्टेशन पर रही भीड़, जैसे-तैसे लोगों ने की यात्रा
परीक्षा के कारण लगातार तीन दिनों तक कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को कैंट स्टेशन से 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफाॅर्म तक यात्रियों के अलावा परीक्षार्थियों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा बिहार, गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ रूट की ट्रेनों में भीड़ दिखी।

एसी कोच में भी लोगों ने जनरल की तरह यात्रा की। स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही यूपी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के तहत आरक्षण कराने वाले यात्रियों को पहले जगह दिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें