फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एसआईआर की आड़ में पीडीए के लोगों का नाम काटने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर को लेकर शुक्रवार को भेलूपुर स्थित महानगर कार्यालय में सपा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि एसआईआर प्रभारी रामअचल राजभर ने आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में बड़े पैमाने पर पीडीए के लोगों का नाम काटने की साजिश की जा रही है। चुनाव आयोग की ओर से कराया जा रहा एसआईआर कार्य दुर्भावना से प्रेरित है। आयोग को अपने निजी हित में भाजपा उपयोग कर रही है। कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि आप सभी लोग एसआईआर पर पैनी नजर रखते हुए फाॅर्म पूरी सजगता से भरवाए। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने की। संचालन महानगर महासचिव योगेंद्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया। बैठक में डाॅ. बहादुर सिंह यादव, मनोज राय धूपचंडी, किशन दीक्षित, पूजा यादव, इस्तकबाल कुरैशी, प्रदीप जायसवाल, रीबू श्रीवास्तव, डाॅ. ओपी सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें