फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 64 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, नौ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

64 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, नौ के खिलाफ मुकदमा
वाराणसी। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान 64 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, नौ आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
अधिशासी अभियंता नीरज पांडेय के नेतृत्व में चेतगंज क्षेत्र के हबीबपुरा, दलहट्टा, पानदरीबा में जांच की गई। इस दौरान सात लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 24 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और करीब 11 लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता चतुर्थ अशोक शर्मा के नेतृत्व में डाफी क्षेत्र में जांच की गई। इसमें दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान 40 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें