फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मौलिक अनुसंधान को वास्तविक जीवन की चुनौतियों से जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के एबीएलटी-4 में मंगलवार को नए सहस्राब्दी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विषय पर व्याख्यान हुआ। आईआईटी कानपुर के इंस्टीट्यूट चेयर प्रोफेसर और पद्मश्री प्राप्त प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा कि विज्ञान किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। मौलिक अनुसंधान को वास्तविक जीवन की चुनौतियों से जोड़ने और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने की बात कही। स्थिरता, तकनीक का ट्रांसफर, इंडस्ट्री 4.0 पर चर्चा की। अकादमिक जगत को स्टार्टअप्स और उद्योग से जोड़ने, सामाजिक रूप से उत्तरदायी अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों और संकाय के बौद्धिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें