फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कचहरी ​​​स्थित जिला​धिकारी को ज्ञापन देकर बाहर निकलते भाजपा अनुसूचित जनजाति मौर्चा के कार्यकर्त
विज्ञापन
गोंड जाति का प्रमाणपत्र जारी न किए जाने से नाराज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आदिवासी वेशभूषा में प्रदर्शन किया। पेड़ की पत्तियों का गले में पहनकर मुख्यालय पर आए कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन के जरिये प्रशासन से मांग की गई कि तत्काल जाति प्रमाणपत्र जारी किया जाए। नेतृत्व कर रहे मोर्चा के जिला मंत्री अरुण कुमार गोंड ने कहा कि तहसील से गोंड जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। पूर्व में जारी प्रमाण पत्र पर कोई आपत्ति कर रहा है तो उसे निरस्त किया जा रहा है। गोंड जाति के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। यह न केवल सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है। शासन-प्रशासन से मांग की गई कि इस प्रकार का कृत्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में राकेश, विनोद, सुरेश, संदीप, आरती, अभिनव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें