फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ट्रामा सेंटर के बाहर कांग्रेसियों का धरना, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती रोहनिया क्षेत्र के मुड़ादेव निवासी पीड़ित बच्ची को डिस्चार्ज करने के बाद कांग्रेसियों ने ट्रामा सेंटर के बाहर धरना दिया। नेताओं ने बिटिया को जबरन डिस्चार्ज करने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की भी मांग की। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बिटिया को दोबारा भर्ती कराने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

रोहनिया निवासी पीड़ित बच्ची के साथ प्रताड़ना की शिकायत के बाद उसे गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में सोमवार को भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने भी ट्रामा सेंटर पहुंचकर बच्ची का हालचाल जानने के साथ ही उसका बेहतर इलाज कराने की मांग की थी। इधर, बुधवार देर शाम डिस्चार्ज करने की खबर मिलते ही कांग्रेसी ट्रामा सेंटर पहुंचने लगे। बच्ची को डिस्चार्ज करने के विरोध में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। आरोप था कि बच्ची का इलाज करने के बजाय उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, विरोध बढ़ता देख बच्ची को ट्रामा सेंटर में फिर से भर्ती कराया गया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव राहुल राजभर, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, गोपाल पटेल, रामाश्रय पटेल, राहुल सिंह, रोहित दुबे, ओमप्रकाश, दीपेश, संजीत, राजकुमार, सतीश, अरूण, मुन्ना, अतिश, संदीप मौजूद रहे।
बच्ची को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा से यहां लाया गया था। ट्रामा सेंटर में उसका बेहतर इलाज किया गया। बच्ची की सेहत अब ठीक है। परीक्षण के बाद ही बच्ची को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल उसे डॉक्टरों की निगरानी में रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी, ट्रामा सेंटर बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें