फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मैदागिन चौराहा पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार् - फोटो : Archive
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बुधवार को कांग्रेसजनों ने मैदागिन पर लगी उनकी प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। साथ ही मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण में देश को तेजी से आगे बढ़ाया। संपूर्णानंद संस्कृत विवि कार्य परिषद के पूर्व सदस्य और पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ डाॅ. उमापति उपाध्याय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। उन्हाेंने सामाजिक बदलाव का अनोखा कार्य किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य पूर्व पार्षद डॉक्टर जितेंद्र सेठ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी भारत को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। मौके पर राजेंद्र तिवारी बबलू महंत, प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. सतेंद्र शर्मा, डॉ. विजय बहादुर पांडेय, राजेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें