कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में रक्तदान अभियान चलाया गया। वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेता अजय राय ने भी रक्तदान कर भाईचारे का संदेश दिया।
सोनिया गाँधी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में "सामाजिक सद्भाव रक्तदान शिविर" (सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में) के कार्यक्रम के क्रम में रक्तदान कार्यकम हुआ।आईएमए लहुराबीर में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो ने रक्तदान कर अपनी नेता का जन्मदिन मनाया।
रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहे और रक्तदान कर एकता और भाईचारे का संदेश देते दिखाई दिए। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और अपनी शीर्ष नेत्री को जन्मदिन की बधाई दी।