फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से कांग्रेसियों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ की तरफ से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय राजनीति में विपक्ष के नेताओं के प्रति ऐसी अमर्यादित भाषा सोच से परे है।
विज्ञापन

कांग्रसे के प्रदेश अध्यक्ष ने चेतगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बात की और कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष शत्रु नहीं बल्कि सचेतक होता है। राहुल गांधी ने पूरे भारत की पदयात्रा की। गरीब, किसान, युवा, महिलाएं, दलित, मजदूर, पिछड़े समाज के लोगों से मिले। जिस तरह से राहुल गांधी पूरे भारत में लोगों के न्याय और हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, उससे आज पूरा भारत उनकी तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। ऐसे में राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें