फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : बारिश के बाद भी पहले दिन कैंपस पहुंचे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नव प्रवेशित स्नातक छात्र-छात्राओं को इंडक्शन मीट में दी गई विवि की संस्कृति की जानकारी
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों की कक्षाओं पर पहले दिन बारिश ने खलल डाला। तेज हवा के साथ सुबह से शाम तक बारिश होती रही। हालांकि, बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं कैंपस पहुंचे। स्वतंत्रता भवन में इंडक्शन कार्यक्रम में उन्हें विश्वविद्यालय की कार्य-संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
नियमित चार चरणों के दाखिले के बाद यूजी में प्रवेश लेने वाले 5700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 13 और 14 सितंबर को बीएचयू के विभिन्न संकायों में रिपोर्टिंग की थी। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को 17 सितंबर से बुलाया गया था। मगर, सुबह से बारिश के कारण शहर और आसपास बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कैंपस नहीं पहुंच पाए। जो छात्र-छात्राएं पहुंचे थे, उनके लिए स्वतंत्रता भवन में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कला संकाय के छात्र सलाहकार की ओर से कार्यक्रम छात्र कल्याण समिति, छात्र नेतृत्व और जीवन कौशल समिति के सहयोग से किया गया। मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एके नेमा ने छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कला संकायाध्यक्ष प्रो. एमएस पांडेय ने बताया कि इस वर्ष नई शिक्षा नीति (एनईपी) की शुरुआत की गई है, जो छात्रों को अपने ज्ञान और कौशल बढ़ाने में मंच प्रदान करेगी। उप कुलसचिव डॉ. रणजीत शांडिल्य ने छात्र-छात्राओं को नवीनतम जानकारी से खुद को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद डॉ. बिनायक कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण सिंह राणा, डॉ. बनीब्रत महांता, डॉ. रत्न शंकर मिश्रा, प्रो. उषा रानी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र में केंद्रीय पुस्तकालय के उप पुस्तकाध्यक्ष डॉ. स्नेहा त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रो. अनुराग दवे ने बीएचयू के समृद्ध शैक्षणिक और सांस्कृतिक धरोहर पर चर्चा की। तालासय डांस ग्रुप और मोसीकी म्यूजिक क्लब ने समूह गीत प्रस्तुत किए गए। संचालन बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्राएं संस्कृति उपाध्याय और राधा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें