महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार दोपहर 3 बजे पंडित मदन मोहन मालवीय मेन गेट, काशी हिंदू विश्वविद्यालय पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम कथित रूप से एप्सटीन फाइल से जुड़ने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव ने की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा ने बताया कि जगह-जगह महिला कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया। ताकि वे कार्यक्रम स्थल तक न पहुंच सकें। बावजूद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एकत्रित हुईं और लोकतांत्रिक तरीके से हस्ताक्षर अभियान चलाया। कहा कि जब तक पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सतनाम सिंह, राजू गौतम, अरुण सोनी, सुनील श्रीवास्तव,चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।