यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 9 फरवरी को समाप्त हो गईं। परीक्षा बीतने के 20 दिन बाद भी परीक्षा के अंक बोर्ड की साइट पर अपलोड नहीं हुए हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से पहले ही सख्त आदेश जारी किए गए थे। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि इस बार पहली बार ऐसा आदेश बोर्ड ने जारी किया था जिसमें प्रायोगिक परीक्षा कराने के तुरंत बाद ही छात्रों के जो प्राप्तांक हैं उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। प्रायोगिक परीक्षा कराने वाले सभी शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर भी निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक छात्रों के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि अंक को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का अंतिम मौका शनिवार तक था। अब जिस विषय के अंक अपलोड नहीं हुए हैं, संबंधित शिक्षकों के खिलाफ बोर्ड कार्रवाई करेगा।