फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कांग्रेस तीन विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी काशी न्याय यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्तावित काशी न्याय यात्रा के लिए उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की बैठक खजुरी स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों और 100 वार्डों में पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्हें दर्ज किया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे गए हैं। जनता के बीच इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 1989 से काशी में भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व रहा है। सांसद, मेयर, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भाजपा से रहे हैं। फिर भी काशी के नागरिक आज सीवर, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। बैठक में सतनाम सिंह, मयंक चौबे, हसन मेहदी कब्बन, पीयूष श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया,सुफियान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें