फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नाना भाऊ पहुंचे विश्वनाथ धाम, बोले- मणिकर्णिका तक नहीं जाने दिया गया

Thu, 22 Jan 2026 06:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varansi News: अजय राय ने कहा कि महाकुंभ में इसी सरकार ने जमीन आवंटित की अब कह रहे कैसे शंकराचार्य, यह ओछी हरकत है। दोनों नेताओं ने सियासी तंज किए।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद नानाभाऊ पटोले ने काशी विश्वनाथ के किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद नानाभाऊ पटोले ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाकुंभ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इसी के सरकार ने जमीन आवंटित की थी। तब कोई समस्या नहीं थी। अब सरकार कैसे कह रही कि शंकराचार्य नहीं हैं...? यदि ऐसा नहीं था, तो उन्हें महाकुंभ में स्थान क्यों दिया गया?

विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें और सांसद नानाभाऊ को मणिकर्णिका घाट जाने से रोका गया जो गंभीर है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरु हैं। हम उनके साथ खड़े हैं। उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नाना पटोले भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मणिकर्णिका घाट जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण वे वहां नहीं जा सके। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर वहां कोई गड़बड़ नहीं है तो हमें वहां जाने से क्यों रोका जा रहा है। सरकार वीडियो को एआई से बनाए जाने की बात कह रही, जो झूठ है। कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट विवाद की टाइमलाइन

  • 10 जनवरी - 'मणिकर्णिका तीर्थ कॉरिडोर' प्रोजेक्ट के तहत अचानक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई।
  • 13 जनवरी - घाट पर बुलडोजर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। तीर्थ पुरोहितों और लोकल गाइड ने विरोध किया। आरोप लगाया कि रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 साल पुरानी प्रतिमा और कई विग्रह मलबे में दबे हैं और गंगा में बहा दिए जा रहे।
  • 14 जनवरी - 4 जनवरी को होलकर वंश के प्रतिनिधि यशवंत राव तृतीय बनारस आए और मणिकर्णिका घाट देखने पहुंचे। उन्होंने कमिश्नर एस राजलिंगम और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मुलाकात कर मूर्तियों को लेकर चिंता जताई। पत्र लिखकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मामले की जांच कर अधिकारियों और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
  • 15 जनवरी -  मणिकर्णिका पर सियासत शुरु हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट कर "धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का विनाश" बताते हुए सरकार को घेरा।
  • 16 जनवरी - एक्स पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो साझा हुए जिन्हें पुलिस ने एआई-जनरेटेड और भ्रामक बताया।
  • 17 जनवरी - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी का दौरा कर प्रोजेक्ट की समीक्षा की। विपक्ष के आरोपों को झूठा प्रचार बताकर कहा कि एआई से बना वीडियो था। किसी भी मंदिर या प्राचीन मूर्ति को तोड़ा नहीं गया है, बल्कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर पुनर्स्थापित किया जाएगा।
  • 18 जनवरी - वाराणसी पुलिस ने एआई-जनरेटेड भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 
  • 19 जनवरी - कमिश्नर ने कुंभ महादेव मंदिर का दाैर किया और विरोध के दाैरान पाल समाज सहित 18 लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें