प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर पर देश के गृहमंत्री ने गलतबयानी की, लेकिन खेद नहीं जताया। अब भाजपा नेता, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश ने बृहस्पतिवार को बयान जारी करके कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ आंबेडकर को स्वतंत्रता का संविधान रचने के युग दायित्व से जोड़ा है। जब पं. नेहरू ने विपक्ष से जुड़े बाबा साहब को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की, तो औरों के साथ स्वयं आंबेडकर चौंक गए थे।