फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के अंतिम सप्ताह तक दस्तक दे सकता है मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल और लक्षद्वीप के बाद मानसून कर्नाटक पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में 20 तो राजस्थान में 25 जून तक इसके पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जून के अंतिम सप्ताह में मानसून वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल में भी दस्तक दे सकता है। इसके बाद ही लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी। पूर्वांचल में मानसून का समय 15 से 20 जून माना जाता है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि वर्तमान स्थिति के आधार पर मानसून के पूर्वांचल आने में थोड़ी सी देरी हो सकती है। हालांकि, इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर, तीन दिनों से कभी धूप तो कभी तेज हवा चल रही है। कभी हवा की रफ्तार थमने से लोग बेचैन हो रहे हैं। हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें