पीड़ितों से मुलाकात दलितों की सहानुभूति :
पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर प्रियंका ने कांग्रेस के प्रति दलितों की सहानुभूति हासिल करने की पूरी कोशिश की। चुनार किले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान भी प्रियंका महिलाओं के दुख में पूरी तरह भागीदार रहीं। जमीन पर बैठकर उन्हें ढांढस बनाया और फिर सहयोग राशि की घोषणा कर सत्ताधारी भाजपा सहित अन्य विपक्षियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।