फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के लिए वाराणसी कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला: क्या है 22 साल पुराना संवासिनी कांड केस ?

Tue, 18 Oct 2022 01:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चर्चित संवासिनी कांड मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला वाराणसी के MP-MLA कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे। कांग्रेस नेताओं को फर्जी ढंग से आरोपित बनाए जाने के विरोध में 21 अगस्त 2000 को युवा कांग्रेस के ऑल इंडिया अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता एसपी गोस्वामी, अशोक मिश्र, विजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ और पथराव किया था।
 
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की कोर्ट पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला वाराणसी के MP-MLA कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे। 22 साल पहले वाराणसी के कमिश्नर कार्यालय और न्यायालय में प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने का मामला है। वाराणसी पहुंचने पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।  
विज्ञापन

बता दें कि 22 वर्ष पुराने संवासिनी कांड मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 31 अगस्त 2022 को प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पंचम) एमपी-एमएलए कोर्ट नितेश सिन्हा की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट ने वारंट निरस्त करते हुए 25 हजार के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। 

अपने अधिवक्ता के जरिए आवेदन देकर सुरजेवाला ने कहा कि कोर्ट की अग्रिम कार्यवाही की जानकारी नहीं होने के कारण कोर्ट में हाजिर नहीं हो सका। इस कारण गैर जमानती वारंट निरस्त करने की गुहार लगाई।  
विज्ञापन

चर्चित संवासिनी कांड में कांग्रेस नेताओं को फर्जी ढंग से आरोपित बनाए जाने के विरोध में 21 अगस्त 2000 को युवा कांग्रेस के ऑल इंडिया अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता एसपी गोस्वामी, अशोक मिश्र, विजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ और पथराव किया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें