Varanasi News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ओम प्रकाश राजभर पर सियासी तंज किया। लोकसभा चुनाव में दिए गए बयानों को लेकर अजय राय ने उनसे कहा कि जिस सीट पर उनको गुमान था, वहीं से वे हार गए फिर भी उनका बल नहीं गया। इसलिए बेबुनियादी बयान देना बंद करें।
जम्मू-कश्मीर का गर्वनर वहां की सुरक्षा पर ध्यान न देकर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे थे। जबकि उन्हें सिर्फ अपना काम यानी जेके की सुरक्षा करनी चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को व्यक्त किए। जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर वे उग्र दिखें।
विज्ञापन
उन्होंने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के उस बयान पर जमकर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडी गठबंधन के लोग चुनाव में हार के लिए खुद ही जिम्मेदार हैं। अजय राय ने कहा कि ओपी राजभर पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। उनके बच्चे के साथ जनता ने क्या हश्र किया। घोसी में घुटने के बल आकर जनता से माफी मांगना पड़ा।
अजय राय ने कहा कि इसीलिए भाजपा और सहयोगी दल डूबती जा रही है। ये लोग दूसरे ऊपर टिप्पणी करने में आगे हैं। कहा कि प्रियंका गांधी पूरे देश की नेता हैं। हमने पहले भी कहा था वो बनारस से चुनाव लड़ें। देश में वो कहीं से भी चुनाव लड़तीं तो जीत जातीं। नीट परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अजय राय बोले कि कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। इससे बच्चों को राहत मिलेगी। कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा कराने में विफल रही है।