फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : चाइना निर्मित मंझे को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात की, दिया पत्रक

Thu, 02 Jan 2025 02:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के. एजिलरसन से मिला और चाइना निर्मित मंझे की चपेट में आने से मृत विवेक शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की इसके साथ ही ऐसे मंझे के विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की बात की।
विज्ञापन
चाइना निर्मित मंझे से मौत के बाद परिवार के साथ अधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कज्जाकपुरा निवासी 21 वर्षीय विवेक शर्मा की चाइनीज मंझे से गला कटने से मौत हो गई। मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद परिवार में मातम है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिजनो से मिले थे और इस पर लड़ाई लड़ने की बात भी कही थी इसी क्रम में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त पुलिस आयुक्त से मिला और न्याय की मांग की। बताते चलें कि मृतक के पिता पहड़िया स्थित सुरभि होटल के सामने सैलून चलाते हैं। उसके बड़े भाई अभिषेक भी उसी में हाथ बंटाते हैं।

विज्ञापन


विवेक कोनिया में ही प्रेमलता इंस्टीट्यूट से आईटीआई करने का कोर्स करने के साथ ही ऑर्डर पर साड़ी के डिब्बे की डिजाइन बनाने का काम करता था। चाइनीज मंझा के चपेट में आने विवेक शर्मा की मौत हो गई। मृतक के परिवारजनो ने आरोप लगाए हैं और वो आरोप हैं। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गया और साथ ही परिजनों के ऊपर दबाव बनाया गया इस सम्बन्ध में कार्यवाही सुनिश्चित हो। मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद के साथ साथ एक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाया जाए।

पूरे वाराणसी में गलत तरीके से बिक रहे चाइनीज मंझे को धरातल स्तर पर प्रतिबंधित किया जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटना सामने न आए। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए जिससे पीड़ित को न्याय मिले। प्रतिनिधिमंडल में मृतक के माता–पिता बहन के अलावा महानगर अध्यक्ष राघवेंद चौबे और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें