गरीबों को भोजन पैकेट देते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी कांग्रेस पार्टी ने जरूरतमंद, असहाय मजदूरों तथा बाहर से आने वाले लोगों के लिए पार्टी का कार्यालय खोल दिया है। मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में सौ लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पार्टी के इस निर्णय से अवगत भी करा दिया है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।
रविवार को पार्टी की ओर से ललिता सिनेमा, सामनेघाट, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, गुरुधाम चौराहा, गंगानगर कालोनी आदि क्षेत्रों में चार सौ जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि जब तक लॉकडाउन है निशुल्क भोजन का वितरण जारी रहेगा। इस दौरान चंचल शर्मा, डॉ. राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश ओझा, रोशनी जायसवाल, किशन यादव, मनीष सिन्हा, अश्वनी यादव, आकाश गुप्ता, अखिलेश, डॉ. आजाद आदि ने वितरित किया।