फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कांग्रेस का आरोप- राहुल गांधी को नहीं आने दिया वाराणसी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया बयान, कहा...

Tue, 14 Feb 2023 04:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि ये आरोप एकदम गलत है। फ्लाइट को उतरने की अनुमति एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा ना देने की अफवाह उड़ाई जा रही है। जबकि राहुल गांधी की फ्लाइट के ऑपरेटर मेसर्स ए. आर. एयरवेज ने रात के  नौ बजकर बारह मिनट बजे, फिर सवा नौ बजे एयरपोर्ट अथॉरिटी को मौखिक और लिखित सूचना दी थी। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का वाराणसी दौरा रद्द हो गया। राहुल गांधी का सोमवार देर रात को वाराणसी आने का कार्यक्रम था। वायनाड से उनके विमान का बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने का कार्यक्रम निर्धारित था और उसके बाद सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना था। लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया जिसके बाद बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाए और विमान की लैंडिंग नहीं होने पर इसे सरकार का षड्यंत्र बताया। 

विज्ञापन


इस पर अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपना बयान दिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि ये आरोप एकदम गलत है। फ्लाइट को उतरने की अनुमति एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा ना देने की अफवाह उड़ाई जा रही है। जबकि राहुल गांधी की फ्लाइट के ऑपरेटर मेसर्स ए. आर. एयरवेज ने रात के नौ बजकर बारह मिनट, फिर सवा नौ बजे एयरपोर्ट अथॉरिटी को मौखिक और लिखित सूचना दी थी कि उनकी फ्लाइट वाराणसी ना आकर दिल्ली के लिए रवाना हो रही है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के बारे में गलत अफवाह फैलाने वालों के साक्ष्य जुटा कर उन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 




 
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय - फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी को राहुल गांधी को प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाबतपुर आना था, लेकिन देर रात अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया गया।
राहुल गांधी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से सरकार डर गई है। इस तरह की हरकत की जितनी निंदा की जाए कम है। सोमवार की शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आने की सूचना पर कांग्रेसी नेता एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए एकत्र होने लगे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, दिलीप चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें