प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम मंच से कहते हें कि अपराधी या तो जेल में हैं या उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। बावजूद इसके कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ में हत्याएं किसने कीं। अपराधियों का बोलबाला है। सोनभद्र के उभ्भा गांव के नरसंहार में प्रदेश सरकार चहेतों को बचाने में लगी हुई है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपराध बढ़ा है। तीन साल पहले नारा दिया था ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार, तीन साल में क्या बना दिया हाल।
संघर्ष की रणनीति तय करने पहुंचे बनारस
वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने अचानक बनारस दौरे के सवाल पर कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने बनारस आए हैं। सीएए, एनआरसी, बेरोजगीरी बेहाल किसान, महंगाई, कानून व्यवस्था पर लंबा संघर्ष छेड़ा जाएगा। स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ मिलकर ठोस रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस यूपी सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष करेगी। आंदोलनों और संवाद के माध्यम से सरकार की विफ लताओं को जनता के बीच ले जाएगी।
प्रियंका के संदेश पर पहुंचे
प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे से पार्टी की गुटबाजी और पुराने नेताओं को प्रियंका गांधी से दूर रखने के मामले ने तूल पकड़ा था। सूत्रों का कहना है कि स्थानीय कांग्रेसियों ने इसकी शिकायत भी की थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि प्रियंका के संदेश पर ही अजय लल्लू अचानक बनारस पहुंचे हैं।