फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी का शोक संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी के आवास पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का शोक संदेश लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता की भावना के प्रतीक पुरुष डोमराजा व काशी के सासंद पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक जगदीश चौधरी का निधन दुखद है। बृहस्पतिवार की शाम को त्रिपुर भैरवी घाट स्थित आवास पर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा की डोमराजा के निधन से हम सब मर्माहत व दु:खी हैं। वह काशी की संस्कृति के संवाहक थे। उन्होंने जीवन पर्यंत सांस्कृतिक समरसता के लिए काम किया। पूरी कांग्रेस पार्टी चौधरी जी के परिजनों संग खड़ी है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि वह काशी की संस्कृति के मान प्रतिष्ठा स्तंभ थे। उनके निधन से काशी की अपूरणीय क्षति है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, जितेंद्र सेठ, ओमप्रकाश ओझा, मनीष मोरोलिया, चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष इसके उपरांत लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
पूर्व प्रदेश महासचिव का भी लिया हालचाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे के खजुरी स्थित आवास पर पहुंचकर हालचाल लिया। उन्हें 18 जून को ब्रेन स्ट्रोक का अटैक आया था। सप्ताह भर इलाज के बाद वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। इस दौरान मनीष चौबे, मयंक चौबे, इशू, मनी, विनीत, देवांश, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें