Varanasi News: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल इसे बीएचयू प्रशासन ने भी संज्ञान नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से टाल-मटोल किया जा रहा है।
बीएचयू पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र और उच्च क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के बीच एरियर भुगतान को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टर ज्ञान प्रकाश मिश्रा का कहना है कि बीएचयू में सेवा देने से पहले वह 30 जुलाई 2012 से 30 सितंबर 2015 तक गाजीपुर स्थित महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर तैनात रहे। इसके बाद बीएचयू के पत्रकारिता विभाग में नियुक्ति हुई।
महाविद्यालय की सेवा कार्यकाल के दौरान के एरियर भुगतान की मांग को लेकर क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी से बात तक करने गए थे। कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से टाल-मटोल किया जा रहा है। डॉक्टर मिश्रा ने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से करते हुए उच्च शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई ली मांग भी गई।