मणिकर्णिका घाट स्थित नरसिंह मठ में केंद्रीय देव दीपावली समिति की बैठक में शामिल पदाधिकारी। स्वय
देव दीपावली की तैयारियों और गंगा घाटों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की बैठक मणिकर्णिका घाट स्थित नरसिंह मठ में हुई। बैठक में विभिन्न घाटों व ऐतिहासिक कुंडों पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन करने वाली स्थानीय समितियों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रतिनिधियों ने बताया कि कई प्रमुख घाटों पर अब तक सीवर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कई स्थलों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने या प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने का मुद्दा भी उठाया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के संस्थापक पंडित नारायण गुरु के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल प्रशासन को घाटों व कुंडों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए देव दीपावली से पूर्व अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग करेगा।
बैठक में राजनाथ तिवारी, विमला दासी, धनावती देवी, ऊषा साही, लक्ष्मी भारद्वाज, बबलू सिंह, गोपाल शर्मा, रीता जायसवाल, शिवम कुमार पांडे, संतोष, तिलोकी शुक्ला, नंद किशोर केवट, शिवांशु यादववंशी, अतुल महाराज, विनोद द्विवेदी, मंजू व्यास, चीकू यादव, अंकित चौहान, नलिन लयन मिश्र, नरेंद्र पांडे और गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।