फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं से लैस होगा कंपोजिट विद्यालय लश्करपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षाओं की फर्श पर लगी टाइल्स, प्रोजेक्टर से पढ़ते बच्चे, दीवारों पर आकर्षक चित्र व स्लोगन, स्मार्ट टायलेट, हाथ धोने के लिए वाश बेसिन और बेंच पर बैठकर मिड डे मील व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला। ये सुविधाएं जल्द ही कंपोजिट विद्यालय लश्करपुर में बच्चों को मुहैया कराई जाएंगी। सोमवार को मुख्यमंत्री ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करने के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से ऑपरेशन कायाकल्प से वंचित स्कूलों को गोद लेकर कायाकल्प कराने की अपील की थी। इसी क्रम में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने चोलापुर ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपोजिट विद्यालय लश्करपुर को गोद लेने का फैसला लिया।
विज्ञापन

चोलापुर के कंपोजिट विद्यालय लश्कर को गोद लेकर यहां का कायाकल्प करने की तैयारी है। विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों के लिए अच्छे स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें