फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के कॉलेजों में बार कौंसिल के नियमों का पालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ की ओर से संबद्ध सभी विधि महाविद्यालयों को विधि शिक्षा से संबंधित भारतीय विधिज्ञ परिषद(बार कौंसिल आफ इंडिया) के सभी नियमों, मानकों का पालन करने को कहा है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने संबद्ध विधि महाविद्यालयों की गठित समितियों के माध्यम से भौतिक निरीक्षण कराए जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालयों की भूमि, पहुंच मार्ग, भवन, व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय, शिक्षक, शिक्षण व्यवस्था एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के साथ-साथ मूल, अद्यतन अभिलेखों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कि महाविद्यालयों को निरीक्षण के समय सभी संबंधित मूल अभिलेख एवं निर्धारित मानकों से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। किसी भी विधि पाठ्यक्रम में भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा स्वीकृत प्रवेश क्षमता से अधिक प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें