नगर आयुक्त ने ऐढ़े में निर्माणाधीन कांजी हाउस एवं बाबतपुर गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बुधवार को ग्राम ऐढ़े में बन रहे निर्माणाधीन कांजी हाउस का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन कांजी हाउस में पशुओं के छाया के लिए शेड, चरनी, इंटरलाॅकिंग, पानी के लिए सबमर्सिबल पंप इत्यादि का निर्माण किया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने उद्यान अधीक्षक को परिसर में छायादार पौधे लगाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता को हर हाल में 15 अगस्त तक समस्त कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उसके पश्चात नगर आयुक्त ने बाबतपुर में स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल के संचालक शिवम जायसवाल को नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया कि आश्रय स्थल के परिसर में साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए। बीमार एवं कमजोर गोवंशों को अलग करते हुए उन्हें हरा चारा एवं चोकर खिलाएं। उनके उपचार के लिए संबंधित चिकित्सक से सलाह लें। निरीक्षण के समय पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. संतोष पाल, सहायक अभियंता, उद्यान अधीक्षक मौजूद रहे।