फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करें टोल फ्री नंबर पर, होगा समाधान

Tue, 02 Aug 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने टोल फ्री नंबर 18001805025 जारी किया है, जिस पर लोग बिजली से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इस पर प्रतिदिन 30 से 35 शिकायतें आती हैं। विभाग इसका प्रमुखता से समाधान करता है। नंबर के जरिये विभाग की योजनाओं के बारे में भी जान सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे काम करती है।
विज्ञापन


कबीर नगर कॉलोनी के सागर कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पोल में करेंट उतर गया है। इसकी सूचना कस्टमर केयर सेंटर से संबंधित इलाके के अधिकारियों को दी गई और आधे घंटे में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। दालमंडी के व्यापारी मोबीन अहमद ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बिल 11 लाख आया है जबकि उसने इतने मूल्य की बिजली का इस्तेमाल ही नहीं किया। तहकीकत अगले दिन शुरू हुई।

दस्तावेजों की जांच के बाद उपभोक्ता को बताया गया उसका वास्तविक बिल 65 हजार रुपये ही है। चौबेपुर के राधेश्याम सिंह ने शिकायत की कि बिजली का तार टूट कर गिर गया है। इससे खेतों में करंट उतर गया है। अधिकारियों को सूचना देकर समस्या का समाधान तत्काल कराया गया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके सिंह ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायतों का तत्काल समाधान कराया जाता है। इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें