फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फर्जी बैनामे की शिकायत, जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के तहत अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। पिंडरा में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने 109 में से 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया। राजपुर निवासी ऊदल पटेल ने फर्जी ढंग से बैनामे कराने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम ने आरआई व थाना प्रभारी सिंधोरा को निर्देश दिया कि जांच कर कार्रवाई करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

उधर, सदर तहसील में भी जनता ने शिकायतें कीं। पिंडरा निवासी राहुल सोनी ने फूलपुर स्थित 52 बीघा तालाब पर कतिपय लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया, जिस पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए। सिसवा अनेई निवासी ने हर घर जल योजना के तहत अभी तक पेयजल की व्यवस्था न होने की शिकायत की, जिस पर अधिशासी अभियंता को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उधर, एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार ने जनता की शिकायतें सुनीं। हाथी गांव के मनोज ने गांव में एक रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा गेट लगाकर उसे अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सड़क पर कब्जा किया गया है, छज्जा बाहर निकाल दिया गया है और गेट भी सड़क पर लगाया गया है। इसके अलावा, गांव की नवीन परती भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला भी उठाया गया, जिसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चकलोला के त्रिभुवन सिंह ने लेखपाल पर पैमाइश के लिए दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। खेमापुर के विनोद गोड़ ने गलत पैमाइश किए जाने का आरोप लगाया। एसडीएम ने कहा कि राजस्व अभिलेखों में जिन लोगों के नाम मामूली रूप से गलत हैं, उनकी रिपोर्ट लेखपाल के द्वारा एक सप्ताह में जमा की जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें