फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में पहुंच रहे फरियादी, नियमों का पालन भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से लागू प्रतिबंधों के समाप्त होने के बाद अब सरकारी कार्यालयों में फरियादी पहुंचने लगे हैं। कार्यालयों में जन सुनवाई के दौरान पहले की तरह लोगों से शिकायती पत्र भी लिए जा रहे हैं। हालांकि, कलेक्ट्रेट, विकास भवन और विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे फरियादी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना भूल गए। लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नजर आए। वहीं, मुख्य द्वार पर बैठे कर्मियों ने बिना रोक टोक लोगों को अंदर जाने दिया। हालांकि, थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर टेबल पर जरूर रखे दिखे, लेकिन उनका उपयोग नहीं हुआ।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर : सुबह 11.40 बजे
नहीं दिखी सामाजिक दूरी
कलेक्ट्रेट में पहले मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था थी। मगर प्रतिबंध समाप्त होने के बाद अब पूरी तरह से इस व्यवस्था को लेकर लापरवाही दिखी। बिना मास्क के लोग बेरोकटोक अंदर आ और जा रहे थे। कलेक्ट्रेट में अलग अलग पटल पर लोग बिना सामाजिक दूरी के दिखे। कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि संक्रमण काल चल रहा हो।
विकास भवन : दोपहर 12 बजे
बिना मास्क दिखे सुरक्षाकर्मी
विकास भवन के मुख्य द्वार से लोग बिना रोकटोक अंदर प्रवेश कर रहे थे। फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आ रहे थे। भूतल पर समाज कल्याण विभाग के काउंटर पर कुछ फरियादी कर्मी से बातचीत करते दिखे। वहीं, द्वितीय तल पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मौजूद सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी बिना मास्क के फरियादियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण : दोपहर 12.35 बजे
नहीं हुई थर्मल स्कैनिंग
विकास प्राधिकरण में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग नहीं की गई। कुछ कर्मचारी बिना मास्क के एक दूसरे से सटकर बैठे दिखे। फरियादी भी टहलते रहे।
पिंडरा ब्लॉक के सिंधोरा से आया हूं। दिव्यांग हूं। दो साल से पिता के वृद्धा पेंशन के लिए दौड़ रहा हूं।
- सुभाष राजभर, फरियादी, विकास भवन
सेवापुरी ब्लॉक के हाथीबाजार से आया हूं। पिता मजदूर हैं। घर का खर्च जैसे तैसे चलाते हैं। जनवरी में बहन की शादी के लिए विवाह अनुदान का आवेदन किया था। अभी तक कुछ नहीं हुआ।
- धरमवीर, फरियादी
जनवरी में पांडेयपुर आवास के लिए आवेदन किया था। मिलने के बाद बंदी हो गई। आज शुल्क जमा करने आया हूं।
- सतीश कुमार, फरियादी
दशाश्वमेध के पास मेरा घर है, जो जर्जर हो गया है। परिवार पर खतरा मंडरा रहा है। मकान गिराने के लिए चार महीने से चक्कर काट रहा हूं।
- अजय त्रिपाठी, फरियादी
सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का आदेश दिया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। जनसुनवाई शुरू कराई गई है। लोगों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें