वाराणसी। नगर निगम में घूस मांगने वालों पर नगर आयुक्त की पैनी नजर है। उन्होंने इस प्रवृत्ति पर पूरी तरह लगाम लगाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की ओर से एक विशेष लैंडलाइन हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 जारी किया गया है। ऐसे में अब निगम से संबंधित किसी भी कार्य के लिए यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्ति अवैध रूप से पैसों की मांग करता है, तो जनता इसकी सीधे शिकायत दर्ज करा सकेगी। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। नगर आयुक्त ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी स्तर पर होने वाली अवैध वसूली के खिलाफ खुलकर सामने आएं और तत्काल इस नंबर पर जानकारी दें, ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ब्यूरो