वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी पीठ थपथपाई थी। इससे पहले प्रवासी भारतीय दिवस का सफल आयोजन भी उनकी उपलब्धियों की फेहरिस्त में शामिल है। पूर्वांचल के किसानों की फसलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने एपिडा के साथ काम किया। सबसे अहम बात यह है कि वाराणसी में उनका पूरा कार्यकाल बिना किसी विवाद के रहा।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यहां कमिश्नर के साथ जिलाधिकारी पद पर बदलाव की संभावना है। कारण, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पदोन्नति कई महीने पहले हो चुकी है और उन्हें प्रयागराज का कमिश्नर भी नियुक्त किया गया था। मगर, आदेश जारी होने के तत्काल बाद उसे निरस्त किया गया था।
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को वाराणसी मंडल का दायित्व सौंपा जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी के रूप में नए अधिकारी की तैनाती की जाएगी।