फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जेएचवी मॉल में मां पर टिप्पणी, युवक और भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जेएचवी मॉल में एक युवक और उसके दोस्तों के साथ विवाद हो गया। यह विवाद टिप्पणी करने को लेकर शुरू हुआ था। विवाद के बाद तीन युवकों ने हमला कर दिया, जिससे युवक और उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। शिवपुर निवासी अमन पाल ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर की रात 11 बजे वह परिवार के साथ जेएचवी मॉल में फिल्म देखने गए थे। उनके कुछ दोस्त भी वहां थे। आरोप है कि मॉल में एक व्यक्ति मां की ओर देखकर टिप्पणी कर रहा था। वह मोबाइल से उनकी तस्वीर भी खींच रहा था। इसका विरोध किया। इसके बाद तीन अज्ञात युवकों ने गालीगलौज कर हमला कर दिया। हमले में उसके और भाई आकाश पाल के सिर में गंभीर चोट आई। कुछ देर बाद आरोपियों के साथ 10 से 15 अज्ञात लोग और पहुंच गए। उन्होंने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिसमें अमन और आकाश समेत कई लोग घायल हो गए। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि अमन पाल की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें