फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संजय मिश्रा जितने अच्छे कलाकार, उससे बेहतर इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सड़क पर फोटोग्राफी से लेकर ढाबे पर काम करने और फिर मुंबई की फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने तक का सफर तय करने वाले अभिनेता संजय मिश्रा को राष्ट्रीय फिल्म समारोह में राष्ट्रपति के हाथों रजत कमल से सम्मानित किए जाने की खुशी बनारस में भी मनाई गई। शिव बारात समिति, जिसके संजय मिश्रा संरक्षक हैं, ने उनके सम्मान के साथ उनकी शादी की वर्षगांठ पर दोहरे जश्न का आयोजन किया। समिति परिवार ने पटाखे छोड़े, मिठाई खिलाई और बनारस के इस कलाकार को बधाई दी। इस मौके पर शिव बारात समिति परिवार के दिलीप सिंह, पवन खन्ना, महेश माहेश्वरी, कमल कुमार सिंह, संजय अग्रवाल, शम्मी खत्री, विवेक शुक्ला, गोरख यादव, डॉ. सुदेश खन्ना, लकी केशरी, अभिषेक गुप्ता, आर्यन यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें