फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कचहरी में कलर-कोडेड पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग के टॉप फ्लोर पर खड़ी रहेंगी बाइकें

Fri, 13 Feb 2026 11:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कचहरी में कलर-कोडेड पार्किंग की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत हरी पट्टी के भीतर दोपहिया वाहनों और पीली पट्टी के भीतर चार पहिया वाहनों की पार्किंग होगी।
विज्ञापन
Car Parking - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी पर अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था लागू की है। शुभारंभ बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के वाहनों पर निशुल्क पार्किंग पास चस्पा कर किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि कचहरी क्षेत्र में पार्किंग स्थलों का स्पष्ट चिह्नांकन किया गया है। 

विज्ञापन


हरी पट्टी के भीतर दोपहिया वाहनों और पीली पट्टी के भीतर चार पहिया वाहनों की पार्किंग होगी। रंगों के आधार पर की गई यह व्यवस्था वाहन चालकों को आसानी से समझ में आएगी। कचहरी स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के टॉप फ्लोर पर बाइकों की पार्किंग होगी।
विज्ञापन


सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन में पंजीकृत अधिवक्ताओं को उनके सीओपी नंबर के आधार पर निशुल्क वाहन पार्किंग पास जारी किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें