कैथी ब्रिज के पास बाइक व ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के कैथी ब्रिज के पास बाइक और ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार कैथी मारकंडेय महादेव से दर्शन करके आ रहे थे। तभी वाराणसी से आ रहे ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें- गजब है ये मामला: जब रात में शादी की शहनाइयों से गूंज उठा थाना, पुलिस वाले बने बराती, बना चर्चा का विषय
जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक और उसमें सवार लोग वाराणसी तेलियाबाग के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां ऑटो चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना पाकर 112 पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया।