संतोष प्रजापति अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से संतोष प्रजापति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन की ओर से प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।