फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से सतर्कता: वाराणसी में 518 रिक्रूट कांस्टेबल को मिला स्मार्ट जैकेट, रात्रि ड्यूटी में होगी सहुलियत

Wed, 12 Jan 2022 07:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ठंड से बचाव हेतु पुलिस विभाग के नए साथियों को स्मार्ट पुलिस जैकेट्स का वितरण किया गया है। इन जैकेट्स को पुलिस हेडक्वार्टर से विशेष रूप से मंगवाया गया।  इन पर फ्लोरोसेंट (चमकीली) स्ट्रिप भी लगी है।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस आयुक्त ने वितरित की स्मार्ट जैकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड में बचाव के साथ ही रात में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को खास तरह का स्मार्ट जैकेट दिया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पहले चरण में 518 रिक्रूट कांस्टेबल को स्मार्ट जैकेट बुधवार को वितरित किया। पांच जनवरी से थानों पर तैनात रिक्रूट कांस्टेबल को यह जैकेट दिया गया। खास तरह के स्मार्ट जैकेट में फ्लोरसेंट स्ट्रिप लगी हुई है, जो रात्रि ड्यूटी में भी दूर से दिखाई देगी।

विज्ञापन

 
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि नए रिक्रूट कांस्टेबल को पहले चरण में 518 जैकेट मुहैया कराया गया। पुलिस हेडक्वार्टर से मंगाए गए इन जैकेट की खासियत है कि कितनी भी काली रात हो, चौराहों पर तैनात इन जैकेट में पुलिस कर्मी दूर से ही दिखाई पड़ जाएंगे। इस तरह के और भी जैकेट मंगाए जा रहे हैं, जो अन्य पुलिसकर्मियों में वितरित किया जाएगा।
पढ़ेंः संदिग्ध हालात में युवक ने गड़ासे से गला काटकर दी जान, जादू-टोने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें