फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहाड़ पर चल रहीं ठंडी हवाएं, दो दिन में सिहरन बढ़ने के आसार

विज्ञापन
मौसम साफ होने पर आलु की मेड़ पर मिट्टी चढ़ाते किसान। संवाद
विज्ञापन
जिले में पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर है। बीते मंगलवार से ही अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर है, लेकिन अब ठंड बढ़ने के आसार होने लगे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर शुरू हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल रही है। इसके कारण मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ी है। इसका असर आगामी 48 घंटे बाद जिले में दिखेगा।
इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। किसानों के लिए यह मौसम गेहूं की बोआई के लिए अनुकूल है। किसानों का एक तबका आलू की बोआई और मेड़ पर मिट्टी चढ़ाने के कार्य में जुटे हैं। कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में उतार-चढ़ाव की यथास्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें