फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में ठंडः अभी दो दिन और सताएगी सुबह-शाम की ठिठुरन

Fri, 03 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हवाओं ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद पीछे से आ रही ठंडी हवाओं के चलते मौसम फिर बदला है।
विज्ञापन

सुबह-शाम कोहरे के साथ गलन-ठिठुरन बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ठंड अभी दो दिन तक और बनी रहेगी। दोपहर में अच्छी धूप खिलेगी लेकिन रात में गलन के साथ घना कोहरा भी होगा।
विज्ञापन

जम्मू से चले पश्चिमी विक्षोभ के पीछे से आने वाली हवाओं ने इधर, कुछ दिनों से आधी रात के बाद वातावरण में गलन बढ़ा दी है।
बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. बीआरडी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पीछे से आने वाली हवाओं के चलते मौसम बिगड़ा है।
विज्ञापन

दो दिन बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। सुबह-शाम की ठंड बनी रहेगी। रात में गलन और कोहरा भी होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें