एंटी टास्क फोर्स और कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छावनी क्षेत्र में पांच करोड़ की कोकिन पकड़ी गई। तस्कर भी पकड़ा गया। पकड़े गए तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
वाराणसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कैंट थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात छावनी क्षेत्र से 515 ग्राम कोकीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आया तस्कर खजुरी गोला का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
उसे कैंट थाने ले जाकर एएनटीएफ और पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तस्कर छावनी क्षेत्र स्थित एक बंगले के पास से कोकीन की खेप लेकर निकला था। मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि उसे कोकीन की खेप किसने दी और वह उसे लेकर कहां जा रहा था। बरामद कोकीन की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई है।