राजकीय कृषि बीज भंडार से चोलापुर दानगंज के किसानों को मुफ्त में बीज दिए गए। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने 44 किसानों को उड़द, अरहर और रागी बीज का मिनीकिट दिया। कहा कि किसान जैविक विधि से खेती करें। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों से किसान 50 प्रतिशत से लेकर शत-प्रतिशत तक अनुदान पर मोटे अनाज, दलहनी और तिलहनी फसलों के बीज ले सकेंगे। इस मौके पर विनोद सिंह, रितेश सिंह, रविन्द्र कन्नौजिया, लक्ष्मण सिंह, सौरभ सिंह, देवमणि त्रिपाठी, सुभाष झा आदि रहे।