फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में कचरे से बनेगा कोयला, रमना में 20 एकड़ से अधिक जगह में लगेगा प्लांट

Fri, 15 Oct 2021 12:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 वाराणसी शहर से रोजाना तकरीबन 600 एमटी कचरा निकलता है। करीब तीन साल पहले नगर निगम की एनटीपीसी के साथ कचरे से कोयला बनाने की पहल के बाद अब इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
शहर से रोजाना तकरीबन 600 एमटी कचरा निकलता है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर को कचरा मुक्त करने और कचरा निस्तारण के लिए रमना में बनने वाले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में कचरे से कोयला बनाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब तीन साल पहले नगर निगम की एनटीपीसी के साथ कचरे से कोयला बनाने की पहल के बाद अब इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्लांट रमना में निगम की 20 एकड़ से अधिक की जमीन पर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


 शहर से रोजाना तकरीबन 600 एमटी कचरा निकलता है। अभी इसका निस्तारण करसड़ा प्लांट और शहर के तीन छोटे-छोटे वेस्ट टू एनर्जी प्लांटों पर किया जाता है। माना जा रहा है कि नवंबर में कचरे से कोयला बनाने के  प्लांट निर्माण की शुरूआत हो सकती है। इस पर तकरीबन 150 करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान हैं।

प्लांट की क्षमता रोजाना आठ सौ एमटी कूड़ा निस्तारण की होगी। यह इको फ्रेंडली बनाया जाएगा ताकि आसपास लोगों को कोई दिक्कत न हो। निर्माण होने के बाद इसका रखरखाव नगर निगम करेगा।  नगर निगम के एक्सईएन अजय कुमार ने कहा कि रमना में नए प्लांट में कचरा से कोयला बनाने के लिए तीन साल से प्रक्रिया चल रही है। एनटीपीसी के साथ मिलकर इस पर काम होगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें