खेल निदेशालय ने क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी से संबंधित सभी कोच का अनुबंध रिन्यू कर दिया है। अब एक अप्रैल से लालपुर और सिगरा स्टेडियम में खेलों के ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि अंशकालिक मानदेय पर अनुबंधित 13 कोच एक अप्रैल से खेलकूद की गतिविधियां शुरू करेंगे। इसमें 10 माह का अनुबंध होता है। हर वर्ष प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध बढ़ाया जाता है। इस वर्ष बैडमिंटन और जिमनास्टिक्स कोच स्टेडियम को मिले हैं।