फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः कोचिंग संचालकों ने भिक्षाटन कर जताया विरोध, कहा- हो गए बर्बाद लेकिन सरकार का ध्यान नहीं

Mon, 05 Jul 2021 01:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वांचल कोचिंग संघ के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद अब जब स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स सभी को खोलने का आदेश जारी हुआ है तो कोरोना प्रोटोकाल के साथ कोचिंग संस्थानों को भी खोलने का आदेश जारी करना चाहिए। 
विज्ञापन
वाराणसी में सड़क पर भीख मांगने उतरे कोचिंग संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के कारण बंद चल रहे कोचिंग संस्थानों के खोले जाने की मांग को लेकर संचालकों ने सोमवार को वाराणसी में भिक्षाटन कर विरोध जताया। पूर्वांचल कोचिंग संघ के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालकों ने सिगरा शहीद उद्यान से लेकर आसपास के ठेले-खोमचे वालों के पास पहुंच कर भिक्षाटन किया। 

विज्ञापन


आशीष  श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद अब जब स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स सभी को खोलने का आदेश जारी हुआ है तो कोरोना प्रोटोकाल के साथ कोचिंग संस्थानों को भी खोलने का आदेश जारी करना चाहिए।  

बताया कि 27 जून को शास्त्री घाट पर महापंचायत  के माध्यम से भी आवाज उठाई गई थी लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। कहा कि पिछले 16 महीनों से सबसे अधिक बर्बाद होने वाले कोचिंग संस्थानों की तरफ़ सरकार का ध्यान नही है। इस वजह से ही अब चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।  इस दौरान सुजीत सिंह,अभिषेक सिंह,प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें