कोतवाली क्षेत्र के पहलवानपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार को सुबह कोचिंग संचालक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह दो दिन पूर्व घर से नाराज होकर कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। पिपरही गांव निवासी मनोज यादव (40) पहलवानपुर पुलिया के पास कोचिंग चलाते थे। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को घर से नाराज होकर निकल गए थे। साथ ही अपना मोबाइल भी ऑफ कर दिया था। दो दिनों तक वापस घर नहीं आए। सुबह हलवानपुर स्थित कोचिंग सेंटर से बदबू आने पर आसपास के लोग कोचिंग के अंदर पहुंचे तो शव बिजली के तार के सहारे लटक रहा था। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मनोज के पिता अशोक यादव ने उसके लापता होने की तहरीर दी है।