फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्विज प्रतियोगिता 14 लाख से ज्यादा बच्चों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में 14 लाख बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जी-20 के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जी-20 के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बृहस्पतिवार को क्विज प्रतियोगिता हुई। 568 माध्यमिक, 432 परिषदीय विद्यालयों के कुल 14 लाख 44 हजार सात बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दावा है कि क्विज प्रतियोगिता में एक दिन में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों के भाग लेने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

आर्य महिला, राजकीय क्वींस कॉलेज, निवेदिता सहित 31 राजकीय विद्यालयों में भी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जी-20 से जुड़े सवाल पूछे गए। साथ ही बच्चों को इसकी अध्यक्षता के महत्व के बारे में बताया गया। प्रतिभागियों का परीक्षा फल जनपद स्तर पर सनबीम स्कूल वरुणा में एकत्रित किया गया। प्रतियोगिता के लिए 31 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को नोडल बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें